ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षा के आधार पर की गईं नियुक्तियों पर लगाई रोक

MPESB Patwari Bharti 2023: मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षा के आधार पर की गईं नियुक्तियों पर लगाई रोक




नई दिल्ली: MPESB Patwari Recruitment 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह- दो, उप समूह-चार एवं पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों पर गुरुवार को रोक लगा दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने के कुछ ही घंटे बाद चौहान ने यह रोक लगाई है.

"पब्लिसिटी के लिए सदन में नाटकबाजी..": TMC सांसद पर भड़के राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़

"राजधानी दिल्ली पर पूरे देश का हक, भारत सरकार को कानून बनाने का अधिकार": BJP सांसद 

इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कई हिस्सों में बेरोजगार युवाओं ने आज दिन में विरोध प्रदर्शन भी किया. इस परीक्षा के परिणाम मई और जून में घोषित किए गए थे.

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-दो, उप समूह-चार एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक केंद्र के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। केंद्र के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा.''

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा समूह-दो, उप समूह-चार एवं पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है. परीक्षा के एक केंद्र के परिणाम पर संदेह की स्थिति में यह निर्णय लिया गया.

MPESB Recruitment 2023: 7000 से ज्यादा पदों पर MP पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास हैं तो बिना देरी अप्लाई करें, सैलेरी मिलेगी 62,000 हजार

इसमें कहा गया है, ‘‘मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मार्च-अप्रैल 2023 में समूह-दो, समूह-चार के लिए एवं पटवारी पद के लिये आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा के परिणाम में 8,617 पद की मेरिट (योग्यता) सूची 30 जून 2023 को जारी की गई थी.''

चौहान के ट्वीट से कुछ ही घंटे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में पटवारियों की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ‘व्यापमं 2.0'है. उन्होंने मध्य प्रदेश में इस विषय को लेकर किए गए एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में भाजपा ने युवाओं से सिर्फ चोरी की है. पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापमं घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.'' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले, भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है.

वहीं, गुरुवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में एक बार फिर भर्ती में घोटाले की खबरें आ रही हैं. नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपए में बोली लगाए जाने की खबरें हैं और सरकार जांच कराने से क्यों कतरा रही है.'' उन्होंने कहा, ‘‘भर्ती घोटालों से जुड़े होने के आरोप में भाजपा नेताओं का नाम ही क्यों सामने आता है.'' प्रियंका ने लिखा, ‘‘नौकरी के लिए भर्तियों में केवल घोटाले ही घोटाले हैं. भाजपा सरकार लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है. ''

बेरोजगार युवाओं ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के भोपाल कार्यालय के सामने और इंदौर कलेक्टरेट परिसर के सामने परीक्षा रद्द करने और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को पहले व्यावसायिक परीक्षा मंडल या व्यापमं के नाम से जाना जाता था.
amarkranti

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |